logo

स्थानांतरण पर प्रधानाध्यापिका को दी गई विदाई। *गुड़ामालानी (बाड़मेर)* उपखंड मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक वि

स्थानांतरण पर प्रधानाध्यापिका को दी गई विदाई।


*गुड़ामालानी (बाड़मेर)*
उपखंड मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के स्थानांतरण पर उन्हे समारोह पूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर स्थानांतरित हो रही प्रधानाध्यापिका की अतिथियों ने उनके कार्यकाल की सराहना कर उज्जवल भविष्य की कामना की।
प्रधानाध्यापिका सांवरी विश्नोई के स्थानांतरण के उपलक्ष में विद्यालय प्रांगण में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश खिलेरी, अध्यक्षता पीईईओ शंभू दान बारहठ उपस्थित थे और मंच संचालन उदयराज गोदारा ने किया।
आयोजित विदाई समारोह का आयोजन शाल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीबीईओ ओमप्रकाश खिलेरी ने कहा कि विदाई या जुदाई शब्द बड़ा ही मार्मिक होता है। लेकिन परंपरा हर किसी को निभानी पड़ती है। सरकारी सेवा में आने वालों की स्थानान्तरण अनिवार्य है। वहीं पीईईओ शंभूदान बारहठ ने प्रधानाध्यापिका सांवरी विश्नोई द्वारा विद्यालय में किए गए विकास की चर्चा करते हुए कहा कि इन्होंने यहां जैसा कार्य किया। आशा है कि इससे अच्छा अगले विद्यालय में करेंगे। आरपी नरपतराम परमार ने कहा कि विदाई के वक्त समारोह आयोजित कर सम्मान उन्हें अच्छे कर्म के लिए दिया जाता है। सरकारी सेवा में आने का अवसर बहुत मुश्किल से मिलता है लेकिन जिसे मिलता है उसे निस्वार्थ भाव व निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करना चाहिए। वहीं सांवरी विश्नोई के मधुर स्वभाव, सरलता और कर्मठता की चर्चा करते हुए संस्था प्रधान तुलसी विश्नोई ने कहा कि छात्रों के साथ इनका लगाव बहुत प्रभावित करता था। हमेशा छात्रों से घुल-मिलकर शिक्षादान करते थे। सभी ने प्रधानाध्यापिका को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीबीईओ ओमप्रकाश खिलेरी, पीईईओ शंभूदान बारहठ, आरपी नरपतराम परमार, डॉ मदनसिंह चौधरी, कनिष्ठ सहायक लाधूराम साहू, संस्थाप्रधान तुलसी विश्नोई, पूजा शर्मा, दीक्षा शर्मा, गोकलाराम सुथार, उदयराज गोदारा सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

0
17739 views
  
1 shares